बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जोल बिगहा गांव में रविवार की रात चोरों ने गौशाला में सेंधमारी कर तीन गर्भवती मवेशियों की चोरी कर ली। पीड़ित पशुपालक बबलू कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। गौशाला की दीवार टूटी हुई थी। तीनों गर्भवती थी और एक महीने के अंदर बच्चा देने वाली थी। इनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बतायी जाती है। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...