बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डियावां-बेरथू मार्ग पर खोखन मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को धक्का मार दिया। हादसे में चिकसौरा थाना क्षेत्र के मकरौता गांव निवासी धनेश्वर राम की पत्नी उर्मिला देवी और बाइक सवार खोखना गांव निवासी विजय मांझी जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...