बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- करायपरसुराय में धान खरीद में देरी से किसान परेशान सात में 4 पैक्स डिफॉल्टर घोषित, शेष तीन पर बढ़ा दबाव सामान्य धान 2369 और ग्रेड-ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड में धान खरीद का न तो लक्ष्य तय है और न ही खरीदारी शुरू हुई है। लेकिन, 41 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना निबंधन करा लिया है। सरकारी दरें घोषित होने के बाद किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रखंड में कुल सात पैक्स हैं। इनमें से चार पैक्स सांध, डियांवा, गोंदू बिगहा व मकरौता को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। ऐसे में किसानों के धान की खरीद बचे तीन पैक्स से जोड़ दी गई है। जिससे उन पर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। इस बार सामान्य धान 2369 रुपए प्रति क्विंटल, ग्रेड-ए धान 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले वर्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.