बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- करायपरसुराय में धान खरीद ठप, किसान परेशान लक्ष्य से कोसों दूर खरीद, महज 171 किसानों ने बेचे हैं धान करायपरसुराय , निज संवाददाता प्रखंड में धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त रहने व कई पैक्स द्वारा धान खरीद नहीं करने से किसान परेशान हैं। प्रखंड में 2600 टन धान खरीद का लक्ष्य है। अब तक मात्र 171 किसानों से लक्ष्य का 47 फीसदी यानि मात्र 1225 टन धान खरीद हुई है। सात पैक्स में से डियावां, सांध, मकरौता और गोंदु बिगहा पैक्स डिफॉल्टर घोषित है। इससे इन क्षेत्रों के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। बेरथू पैक्स में 77 किसानों से 628 टन, मखदुमपुर में 29 किसानों से 195 टन और करायपरसुराय में 65 किसानों से 401 टन धान खरीद हुई है। मकरौता पैक्स के किसान अजय कुमार और दिनेश कुमार ने बताया कि उनका पैक्स डिफॉल्टर रहने के कारण उन्हें मजबूरी ...