बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- करायपरसुराय: 7 में से 4 पैक्स डिफॉल्टर, धान खरीद ठप होने से किसान बेहाल अब तक कुल 5 किसानों से सिर्फ 46.500 एमटी खरीद करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कुल सात पैक्सों में से 4 को डिफॉल्टर घोषित कर दिए जाने के कारण धान खरीद का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। डियावां, मकरौता, गोंदू बिगहा और सांध पैक्स के डिफॉल्टर श्रेणी में चले जाने से वहां खरीद पूरी तरह ठप है। वहीं, जिन तीन पैक्सों में खरीद चालू है, वहां भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, अब तक पूरे प्रखंड में सिर्फ पांच किसानों से कुल 46.500 एमटी धान की ही खरीद हो सकी है। इसमें मखदुमपुर पैक्स में एक किसान से 2.600 एमटी, करायपरसुराय पैक्स में एक किसान से 2.200 एमटी और बेरथू पैक्स में 3 किसानों से 41.700 एमटी धान खरीदा गया है। किसान प्रमोद कु...