चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए जतिन जोशी और प्राची ओली का चयन हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी 26 फरवरी से एक मार्च तक दिल्ली में नेशनल कराटे चैंपियपशिप में प्रतिभाग करेंगे। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि जिला चम्पावत से सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए जिला चंपावत के 75 किलो भार वर्ग के कुमिते में जतिन जोशी और अंडर 21 आयु वर्ग कुमिते 98 किलो भार वर्ग में प्राची ओली का चयन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...