गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- ट्रासं हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम नीतिखंड-1 स्थित कराटे स्कूल में सोमवार को कराटे ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शोतोरियो यूनिक कराटे एसोसिएशन इंडिया ने आयोजित कराया। समारोह में कराटे के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 होनहार खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान डिग्री से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से कि गई। इस दौरान खिलाड़ियों ने कराटे की तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वकील दीपक बोरा शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नौ से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शारीरिक, मौखिक, लिखित, काता, कुमिते, शब्दावली और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। परीक्षा को सफलतापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.