रिषिकेष, जून 23 -- विश्व ओलंपिक दिवस पर खेल विभाग नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल द्वारा कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके विभिन्न वर्गों में अविका, आरवी, सिमरन, अर्णव, करण व ऋषभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को दून मार्ग स्थित उत्तराखंड कराटे एकेडमी के हॉल में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत अंडर-12,14, 17 आयु वर्ग बालक व बालिका की कुमीते वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें अंडर-12 बालिका वर्ग में अविका भंडारी, अंशिका चौधरी, वेदिका पडियार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में आरवी, कृतिका, अंशिका, अंडर 17 में सिमरन, आस्था, ज्योति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 बालक में अर्णव, देवर्ष, अर्जुन, अंडर-14 बालक में करण, वंश, कृष, अंडर-17 बालक में ऋषभ, वरन, ओश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.