आगरा, फरवरी 22 -- वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई के तत्वावधान में रविवार को द कराटे जोन, बाह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 15 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में आर्याव, दिव्यांशी, निष्ठा ने यलो बेल्ट, सुमित, सिम्मी ने ऑरेंज बेल्ट, सिद्धार्थ, परी ने ब्लू बेल्ट, आर्यन, अक्षत ने ग्रीन बेल्ट, विहान एवं अथर्व ने पर्पल-2 बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के सचिव पुष्पेंद्र यादव ने बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर द कराटे जोन अकादमी के निदेशक ऋषि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.