मेरठ, जनवरी 6 -- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ की इनग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी, सेंट माइकल और स्टार पब्लिक स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने भी पदक प्राप्त किए। प्रतियोगिता में अमान, हर्षिल, आरुहि, इशिका, सक्षम और अमरेंद्र ने स्वर्ण जीते। अभिराज, अंजलि, अंशी, अनाया, प्रभव ने रजत जीता। आर्यवीर, जतिन, पार्थ, शिवांश ने कांस्य जीता। कोच वसीम खान ने बताया कि मेरठ के कराटे खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल ही में अहमदाबाद में हुई कराटे प्रतियोगिता में भी मेरठ के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीते थे। इस मौके पर रविंद्र, आसिफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...