गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अंतरविद्यालय स्तर पर आधारित कराटे प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। द मिलेनियम स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए आयोजन में स्कूल की रुद्रांशी राठी, अक्षधा उपाध्याय, निशिता शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता। यानवी ने सिल्वर मेडल और अक्षज सक्सेना व रोहन शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया। सोमवार को छात्रों के स्कूल लौटने पर उप प्रधानाचार्य डॉ रोहित शर्मा ने छात्रों को उत्साहवर्द्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...