आगरा, सितम्बर 24 -- वॉरियर कराटे कप प्रतियोगिता में सम्राट अशोक हेल्पिंग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेंटर के 15 खिलाड़ियों ने कोच हर्ष कल्याण के नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में युवराज कल्याण, हर्ष कल्याण, विवेक कल्याण ने स्वर्ण पदक, शुभम, महक, श्रेया कुमारी, प्रतिज्ञा, एंजल वर्मा ने रजत पदक, आदित्या, स्वीटी, नितिन कुमार, मानव कुमार, संध्या गुनकर, करुणा सिंह, नंदनी कुमारी ने कांस्य पदक जीते। प्रतियागिता में विभिन्न जनपदों के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्य कोच जितेन्द्र कल्याण, संजय पचौरी, मनीष विजल, धर्मेन्द्र कल्याण, जितेन्द्र सिंह, लोकेश कुमार, हरवीर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.