हापुड़, दिसम्बर 18 -- कृष्णा कराटे अकादमी द्वारा आयोजित इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन त्रिप्ती पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें एंजेल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मैनेजर सौरभ गुप्ता ने कहा कि छात्र अनीकेत, हर्षिका पाल और माही पाल ने अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छात्र दक्ष पाल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमानी शर्मा, आयुषी गुप्ता ने छात्रों को बधाई दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.