काशीपुर, फरवरी 4 -- काशीपुर। एक स्कूल में एक कराटे ट्रेनर ने एक छात्रा के कान पर थप्पड़ मार दिया। जिससे छात्रा के कान से खून निकलने लगा। छात्रा की सहेलियां उसे अस्पताल ले गईं। मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। हालांकि बाद में समझौता हो गया। दो फरवरी को एक सरकारी विद्यालय में एक कराटे ट्रेनर ने छात्रा के कान में थप्पड़ मार दिया। कक्षा 11 की पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह दो दिन अवकाश के बाद स्कूल पहुंची थी। उसने बताया कि स्कूल समाप्त होने पर कराटे प्रशिक्षिका ने किसी बात को लेकर उसे प्रधानाचार्य ऑफिस बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे डांटा और उनके समक्ष उसे जोर से थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद उसके कान से खून आने लगा। बुधवार को छात्रा ने कटोराताल पुलिस चौकी में मामले की तहरीर सौंपी। कटोराताल चौकी इंचार्ज कौशल भाकुनी ने बताया क...