जौनपुर, दिसम्बर 3 -- जौनपुर, संवाददाता। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर वाराणसी में 29 और 30 नवंबर को आयोजित दसवीं ऑल इंडिया एसएसकेएफ कराटे चैंपियनशिप में जौनपुर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने जिले और विद्यालय मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों में आर्यन यादव ने गोल्ड मेडल, शाहित्या शिवानंद ने सिल्वर मेडल, अंबुज प्रताप सिंह ने सिल्वर मेडल, छवि मिश्रा ने सिल्वर मेडल, स्लोक उपाध्याय ने ब्रॉन्ज मेडल, स्वरांजल मौर्य ने ब्रॉन्ज मेडल, समर्थ प्रताप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल, प्रतीक कन्नुजिया ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। जानकारी एकेडमी के वीर विक्रम मौर्य ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.