गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेड किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेड कर उन्हें आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र में कराटे खिलाड़ियों के लिए बेल्ट अपग्रेड करने का कार्य किया गया। इस दौरान कराटे खिलाड़ी दिव्या साहा को ग्रीन बेल्ट मिला। प्रियंका को ऑरेंज मिला। वहीं ईशा, रूही,पीहू, सोनू,आयुष,शौर्य,नव्य,अंकित,अवनीश, ऐलिना को रेड बेल्ट मिला। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...