नई दिल्ली, फरवरी 19 -- पाकिस्तान के कराची में गुरुवार सुबह एक इमारत में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए। मृतकों में कम से कम नौ बच्चे हैं, जिनकी उम्र दो से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि घायलों में भी सात बच्चे शामिल हैं। कराची में विस्फोट की यह दूसरी बड़ी घटना है। पिछले महीने सदर इलाके में स्थित थोक एवं खुदरा बाजार गुल शॉपिंग प्लाजा के तहखाने में आग लगने की घटना में कम से कम 79 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस अधिकारी जमशेद अशर ने कहा, विस्फोट तड़के साढ़े चार बजे इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। यह इमारत ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में है। घटना सहरी (सूरज निकलने से पहले करने वाला भोजन) के समय हुई। पाकिस्तान में आज रमजान महीने का पहला दिन है। पुलिस सर्जन डॉ. समैया सैयद ने पुष्टि की कि उन्हें विस्फोट ...