नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- धुरंधर पाकिस्तान में भले बैन हो, वहां के दर्शक इस फिल्म को धड़ल्ले से देख रहे हैं। वहां पर लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है लेकिन इसके कॉन्टेंट को लेकर लोगों की अलग-अलग शिकायतें हैं। अब कराची के एक दर्शक ने धुरंधर का रिव्यू किया है। उसका कहना है कि फिल्म तो बहुत अच्छी लगी लेकिन रहमान डकैत को जिस तरह से ग्लोरिफाई किया गया है उससे दिक्कत है। इतना ही नहीं उस दर्शक ने चौधरी असलम का भी एक सीक्रेट बताया है जो डायरेक्टर्स ने फिल्म में मिस कर दिया है। रिव्यू करने वाले ने ये भी लिखा है कि मूवी अगर पाकिस्तान में लगती तो 100 करोड़ रुपये का बिजनस कराची से ही हो जाता।कराची के दर्शक को पसंद आई धुरंधर... कराची के दर्शक ने Reddit पर लिखा है, 'सबसे पहले तो मुझे फिल्म पसंद आई, सिनेमैटोग्राफी बढ़िया थी, डायरेक्शन जबरदस्त था। देखने ...