चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- बंदगांव।पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के कराईकेला में रविवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई को करईकेला थाना के पास जाम कर दिया है। जिस कारण रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर दोनों ओर जाम लग गई है। वहीं पुलिस आन्दोलनकारियों से वार्ताकर रही है। जानकारी के मुताबिक कराईकेला के एक होटल में काम करने वाले झारखंड नायक(45) रविवार की रात्रि करीब साढे दस बजे होटल में काम खत्म कर घर लौट रहा था कि इसी दौरान रांची से चक्रधरपुर कीओर जा रही एक मैक्स पीकअप वेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कराईकेला थाना पहुंचे और मृतक के परिजनों को मुआबाजा और दोषी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.