चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- चक्रधरपुर। कराईकेला संत जेवियर स्कूल में शनिवार को जेवियर डे मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, जिला परिषद सदस्य बसंत पूर्ति, मुखिया मिथुन गागराई, कुश पूर्ति, रंजीत मंडल तथा संत जेवियर इंग्लिश स्कूल पोटका के फादर एस पुथुमाई राज, फादर समीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय परिसर द्वारा सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। जेवियर डे पर एलकेजी से कक्षा दो के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...