भागलपुर, मार्च 19 -- बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत स्थित करहरिया गांव में पूर्व मुखिया के यहां तेज हवा के कारण मंगलवार को आग की चिंगारी से मवेशी के बथान और पुआल की टाल में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से, सुल्तानगंज और शाहकुंड थाना से दमकल गाड़ी पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया, करहरिया पंचायत के पूर्व मुखिया विभूति भूषण सिन्हा के मवेशी रखने के लिए बनाए गए बथान में अचानक आग लग गई। मवेशी बच गए हैं। गृहस्वामी परिवार के इलाज के लिए बाहर गए हैं। घटना की सूचना पर बाथ थाना पुलिस और अंचल से आरओ ने पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.