सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। शनिवार को घर से गायब एक युवक का शव खोजबीन के दौरान कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करसा गांव निवासी ज्ञान बहादुर(22) पुत्र स्व. मिश्रीलाल शुक्रवार की रात घर से अचानक गायब हो गया। सुबह जब इस बात की जानकारी घरवालों को हुई तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों ने शक के आधार पर घर के सामने कुएं में तलाश शुरू की। पुलिस को भी सूचना दी गई। कुएँ में शव होने की जानकारी पर पुलिस और गांव के लोगों की मौजूदगी में लोहे के काँटे के सहारे हुए रेस्क्यू में काफी देर बाद मृतक ज्ञान बहादुर का शव बाहर निकाला गया। परिजनों और ग्रामीणों कि मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर शव...