औरंगाबाद, जनवरी 11 -- ओबरा प्रखंड के ग्राम पंचायत करसांव के वार्ड संख्या 09 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 लोगों का इलाज किया गया। शिविर का आयोजन युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि मो. शमशाद खान उर्फ कैफ खान के सौजन्य से किया गया। शिविर का उद्घाटन अतिथि डॉक्टर नसीम ने फीता काटकर किया। न्यूरो साइकोट्रिस्ट डॉक्टर पंकज कुमार, जनरल फिजिशियन तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मी कुमारी और सहायक चिकित्सक मो. आसिफ, सुमिरन और सुदर्शन ने शुगर, ब्लड प्रेशर, आंख, जोड़ों के दर्द सहित अन्य रोगों की जांच कर परामर्श दिया और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में जांच कराई और दवाएं प्राप्त कीं। ग्रामीणों ने आ...