बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- सेवा भारती मेरठ प्रांत के तत्वावधान में करवा चौथ के पूर्व दिवस पर नगर की महिलाओं ने हाथों मे मेहंदी कर लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सेवाभारती के वीरांगना झांसी की रानी सिलाई संस्कार केंद्र पर करवा चौथ के पूर्व दिवस पर कन्याओं ने महिलाओं की हथेली पर मेहंदी से सुंदर-सुंदर आकृति उकेरी। भाजपा नेत्री दामिनी गौड़ ने कहा कि करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के साथ परिवार में खुशहाली की कामना करती है। इस अवसर पर दामिनी गौड़, रितु गुप्ता, सौम्या गुप्ता, आरती मिश्रा आदि महिलाओं ने मेहंदी लगवाकर एक दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...