बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- गढ़पुरा। करवा चौथ को लेकर गढ़पुरा बाजार में पूजन सामग्री की कई दुकानें सजाई गई हैं। महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दुकानों पर कलश, चलनी, करवा चौथ कथा की पुस्तक, करवा के अलावा सुहागिन के शृंगार के कई सामान दुकानों में रखे गए हैं। गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व लोकप्रिय होता जा रहा है। कोई भी ऐसा गांव नहीं है जहां यह पर्व नहीं मनाया जाता हो। पहले यह पर्व कुछ गांव तक ही सीमित था लेकिन तीन-चार साल में इस पर्व की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.