संतकबीरनगर, अक्टूबर 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं जहां करवा चौथ की तैयारी में हैं तो वहीं पति भी पत्नी को तोहफा देने के लिए बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। करवा चौथ के लिए पहले ही पार्लर बुक हो गए हैं। व्रती महिलाएं तैयार होने के लिए पार्लर जाएंगी। इसके अलावा मेंहदी रचाने के लिए भी बुकिंग की गई है। शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। सभी अपने जरूरत के अनुसार खरीदारी करती रहीं। करवा चौथ का पर्व इस बार शुक्रवार 10 अक्टूबर को है। पर्व को लेकर एक सप्ताह से महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दिया है। महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों की खरीदारी के साथ ही डिजायनर चलनी और करवा को खरीदा। इसके अलावा पूजा में प्रयोग होने वाली अन्य सामग्रियों की खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ों के दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.