अमरोहा, अक्टूबर 10 -- गजरौला, संवाददाता। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार हो गए। महिलाओं की भीड़ बढ़ गई। महिलाओं ने ब्रांडेड साड़ी और सूट की जमकर खरीदारी की। वहीं शहर के ब्यूटी पार्लर पर भी संजने संवरने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। बिक्री बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का त्योहार शुक्रवार को मनाएंगी। इसके लिए महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। इस समय दुकानों पर बंधेज जयपुरी, एचओ सिल्क, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन और क्रंची शिफॉन साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही है। गुरुवार शाम महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। साप्ताहिक बंदी के बाद भी बाजार देर तक खुले। बाजार में साड़ियों की कीमत एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक रही। कपड़ा व्यापारी रविंद्र गोयल ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.