बिजनौर, अक्टूबर 10 -- सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने व्रत रखें और पति की लंबी आयु की कामना की इस मौके पर महिलाओं ने माता पार्वती की पूजा की और उन्हें भोग लगाया। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। पूजा में शिव-पार्वती, कार्तिकेय और गौरा की पूजा की जाती है। चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ का बहुत महत्व है। यह पर्व दांपत्य जीवन की पवित्रता और प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। यह पर्व भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.