सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- यूपी के सहारनपुर में करवाचौथ पर पत्नी व्रत खोलने के लिए पति का इंतजार करती रही और पति की हादसे में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। गांव लुकादड़ी के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह का बेटा रविन्द्र (36) दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। शुक्रवार शाम करवाचौथ पर्व पर वह बाइक से घर आ रहा था। जब वह थानाभवन चीनी मिल के समीप पहुंचा तो डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के दो संतान बेटी नानू व बेटा युवराज हैपति के इंतजार में बैठी थी पत्नी बड़गांव। शुक्रवार को करवाचौथ पर पत्नी नेहा सुबह से सजधज कर पति के आने का इंतजार कर रही थी। शाम होने पर उसने पति के मोबाइल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.