रिषिकेष, अक्टूबर 9 -- करवा चौथ को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। गुरुवार को खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़ से बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। दुकानों पर मिट्टी के करवे, चूड़ी, साड़ी और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की गई। वहीं मेंहदी लगवाने के लिए जगह-जगह दुकानों में कतारें लगी रहीं। पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाये जाने वाले करवा चौथ के लिये बाजारों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार 10 अक्तूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारियां चरम पर हैं। सुहागिनें जहां सोलह श्रृंगार की तैयारी में जुटी हैं, वहीं गुरुवार को बाजारों में खरीदारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं लेटेस्ट डिजाइनर करवों, चूड़ियों, आभूषणों की खरीदारी की। करवा विक्रेता पूर्ण सिंह बताते हैं कि इस बार हमने 30 रुपये से ल...