बागपत, अक्टूबर 10 -- कस्बे के बाजारों में करवाचौथ पर्व के आगमन पर रौनक देखने को मिली। जगह-जगह प्रजापति समाज के परिवारों ने सजे-धजे मिट्टी के करवों की दुकानें लगाईं। परंपरागत डिजाइनों और रंग-बिरंगे करवों ने बाजार की शोभा बढ़ा दी। दिनभर महिलाओं ने करवाचौथ व्रत की तैयारी के लिए करवे, छलनी, सिंगार सामग्री और पूजा के सामान की खरीदारी की। वहीं प्रजापति समाज के बच्चे और युवाओं ने उत्साह के साथ करवों की बिक्री की, जिससे उनके चेहरों पर भी त्योहारी उमंग साफ झलक रही थी। करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के दिन शुक्रवार को बाजार में खरीदारी और भी बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.