अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। करवाचौथ को लेकर बाजार की रौनक फिर लौट आई है। नवरात्र के बाद अब करवाचौथ पर महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। महिलाओं की खरीदारी से बाजार चमक उठा है। सराफा, कपड़ा, कास्मेटिक व पार्लर सेक्टर की चांदी हो रही है। सोने व चांदी के रेट अधिक होने के बाद भी महिलाएं ज्वैलरी की खरीदारी कर रही हैं। 10 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर सराफा, कास्मेटिक, कपड़ा, फुटवियर, ब्यूटी पार्लर समेत अन्य सेक्टरों में जमकर खरीदारी हो रही है। करवाचौथ पर सुहागिनों की खरीदारी बाजार में धन बरस रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में दोपहर से लेकर रात तक खरीदारी का दौर चल रहा है। बेशक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर महिलाएं खरीदारी कर रही हैं, लेकिन करवाचौथ पर बाजार में जाकर मनपसंद की वस्तुएं महिलाएं अधिक खरीद रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.