नैनीताल, अक्टूबर 8 -- नैनीताल, संवाददाता। इस बार करवाचौथ का व्रत 10 अक्तूबर को होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.57 बजे से लेकर रात 7.11 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय यानी चंद्रमा का दीदार रात 8.13 बजे होगा। नैनीताल निवासी आचार्य प्रकाश जोशी ने बताया कि करवा चौथ पर्व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। करवाचौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। व्रत के दौरान करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस वर्ष करवाचौथ के दिन सिद्धि योग एवं कृतिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जोशी ने बताया कि 10 अक्तूबर को चतुर्थी तिथि शाम 7.39 बजे तक रहेगी। कृतिका नामक नक्षत्र शाम 5.31 बजे तक है। सिद्धि नामक योग शाम 5.41 बजे तक रहेगा। इस दिन चंद्र देव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.