सासाराम, मई 17 -- सासाराम। पंडित दिनदयाल उपाध्याय रेखखंड पर करवंदिया गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नहीं हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि महिला का उम्र करीब 50 वर्ष के आस-पास है। महिला सलवार समीज पहनी हुई थी। किस ट्रेन से कटी है, इसका भी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान कराने के लिए शव को सदर अस्पताल में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...