जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर। वार्षिक करम महोत्सव की तैयारियों को लेकर कुड़मी सेना की बैठक सोनारी सीपी क्लब में कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में विगत वर्ष आयोजित करम महोत्सव की समीक्षा तथा इसके आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शैलेन्द्र ने बताया कि 31 अगस्त को करम महोत्सव बिष्टुपुर गोपाल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। उसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी श्रवण कुमार शामिल होंगे। बैठक में झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ झा, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, हराधन प्रमाणिक, गणेश गोप, प्रवीर महतो, सूरज महतो, विष्णुदेव महतो, अजय महतो, प्रेम महतो, विजय महतो, विकास महतो, नीलाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.