आदित्यपुर, सितम्बर 1 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल के घोड़ानेगी स्थित छाता मैदान में जेएलकेएम द्वारा करम परब का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए। संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि करम परब नृत्य का सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ इसका साइंटिफिक रीजन भी है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से इस पारंपरिक संस्कृति से जुड़ाव रखने तथा इसे संजोने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काफी प्रदूषण है। इस मौका पर केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, प्रेम मार्डी, देवेंद्र नाथ महतो, बेबी महतो, विनोद स्वासी, पूजा महतो, बेबी महतो, प्रकाश महतो, पानेश्वर महतो, बिहारी महतो, तरुण महतो, नवीन महतो,प्रताप महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...