रांची, अगस्त 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रांची महानगर की डोरंडा कॉलेज इकाई की ओर से शनिवार को करम पूजा समारोह का आयोजन डोरंडा स्थित शिशु सदन में किया गया। मुख्य अतिथि लोक कलाकार पद्मश्री मुकुंद नायक थे। उन्होंने ने मांदर बजाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और पूरे परिसर को उमंग और ऊर्जा से भर दिया। पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि युवा पीढ़ी को अखाड़ा को बचाकर रखना पड़ेगा, तभी यहां की जनजातीय लोक संस्कृति बची रहेगी। इसके बाद उन्होंने खुद माइक संभाली और करम गीत गाकर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को गीत के माध्यम से करम पर्व और इसके सांस्कृतिक-सामाजिक महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिवम लोहरा और नेहा नाग ने किया। कार्यक्रम में एबीवीपी के विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.