चतरा, सितम्बर 2 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। भाई बहन का त्योहार करम के गीतों से मयूरहंड प्रखंड गूंज रहा है। हर गली में शाम होते ही महिलाएं और युवतियां एकत्रित हो जाती है। भाई की लंबी आयु की कामना अपने मधुर स्वर से करती हैं। करमा पर्व को करम एकादशी और भादो एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस खास मौके पर लोग अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। साथ ही बहन अपने भाई की सलामती और दीर्घायु होने के लिए पूजा प्रार्थना करती है। करम पर्व के मंगल दिन लोग ईश्वर की उपासना करते हुए अच्छे कर्म और मंगल भाग्य की कामना करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.