गोपालगंज, सितम्बर 11 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमैनी रेल ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक बाइक के अनियंत्रित हो जाने से एक युवक घायल हो गया। वह बेतिया का रहने वाला है। उसका नाम रफीक अंसारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रफीक यूपी के तमकुही से बाइक पर सवार होकर अपने घर बेतिया लौट रहे थे। जैसे ही वे करमैनी रेल ओवरब्रिज के पास पहुंचे, सड़क की खराब स्थिति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.