कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा पंचायत से 100 कांवरियों का जत्था रविवार को सुल्तानगंज होते देवघर, बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए सुल्तानगंज से गंगा जल उठाकर देवघर तक पैदल यात्रा करेंगे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे को राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव और मुखिया मोनी देवी ने रवाना किया। इस अवसर पर कांवरियों ने "बोल बम" के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, विकास महाकाल, मुंशी यादव, भागवत साहू, विकास यादव, मनोज साव, कंचन देवी, प्रियंका देवी, भरत साव, अंबुज सिंह, राम लखन यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.