सोनभद्र, मार्च 11 -- करमा, हिटी। क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि करमा थाना क्षेत्र में 84 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। इसके मद्देनजर पुलिस की पैनी निगाह है। सब जगह हंसी खुशी का माहौल हो, इसी को लक्ष्य बनाकर ब्यवस्था की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में होलिका दहन होने वाले सभी स्थानों की जानकारी ली जा रही है। गाँव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जागरूक लोगों से वार्ता की जा रही है। अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर चेतावनी भी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.