रांची, अगस्त 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। केन्द्रीय सरना समाज उत्थान समिति की बैठक चिलदाग में केन्द्रीय अध्यक्ष जमल मुंडा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो सितंबर को संयोत (उपवास), तीन सितंबर को करमा महापर्व और चार सितंबर को करम डाली विसर्जित करने का निर्णय लिया गया। जमल मुंडा ने कहा कि करमा पर्व में डीजे बाजा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसकी जगह सभी अखड़ा में पारंपरिक रीति रिवाज का गीत, ढोल-मांदर का उपयोग करें। साथ ही झारखंड सरकार से सभी प्रखंड मुख्यालयों में दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की। बैठक में महेश मुंडा, सूरज मुंडा, रतिलाल पाहन, राजेन्द्र मुंडा, तनीजर मुंडा, मधु पाहन, अशोक पाहन, बलराम पाहन, प्रदीप पाहन, सोहन पाहन, रासो पहलाइन, मदरा मुंडा, देवराज पाहन, सावना मुंडा, मुन्ना मुंडा, जनमलाल पाहन और श्रीनाथ मुंडा आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.