लातेहार, अगस्त 31 -- बारियातू, प्रतिनिधि। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के बैनर तले करमा पर्व पूर्व संध्या कार्यक्रम समारोह का आयोजन यादव फ्यूल सेंटर के पास रविवार को किया गया। आयोजक समिति ने विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश राम को आदिवासी समाज के महिला पुरुष युवक युवतियां ने अपने पारंपरिक और आदिवासी लोक स्वागत की भव्यता के साथ मंच तक स्वागत किया। आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विधायक प्रकाश राम, मुख्य अतिथि राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय प्रचारक मंगरा उरांव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राम ने कहा कि करमा पूजा शुद्ध रूप से प्राकृतिक सह बहनों द्वारा भाई के लिए दीर्घायु होने की कामना पर्व है। इस पर्व वर्तमान समय मे आदिवासी परंपरा संस्कृति कम होते जा रही है। इसे बचाने व रक्षा के लिए हमसभी...