रांची, सितम्बर 1 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीसा सरायटोली और नवागढ़ खक्सीटोली में करम पर्व को लेकर भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने बहनों के बीच लाल पाड़ का साड़ी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लाल पाड़ साड़ी हमारे झारखंड के प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मौके पर पंचम भोगता, शिबू बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, सोनाली देवी, बीरेंद्र बेदिया और किलोका देवी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...