रामगढ़, सितम्बर 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बीती संध्या प्रसिद्ध कलाकार रमण गुप्ता व प्रीतम राज के साथ गोला के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न करम अखाड़ों में पहुंचकर स्थानीय माताओं-बहनों और भाइयों के साथ मिलकर पारंपरिक करम गीतों पर झूमर नाच में शामिल हुए। उन्होंने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा करमा पर्व प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम है। जिसे लोग सदियों से मनाते आ रहे हैं। करम पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम सब एक साथ मिलकर अपनी परंपराओं को आने वाले पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराना होगा। मौके पर प्रीतम झा, मनसू बेदिया, बिक्की महतो, सूरज वर्मा, उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.