कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा स्थित उमानाथ मंदिर इस वर्ष अपनी स्थापना का 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर रविवार की सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने भगवान उमानाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन पाठ भी प्रारंभ किया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। वहीं सोमवार को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के इस भंडारे में शामिल होने की संभावना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, हरि यादव, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.