गिरडीह, दिसम्बर 24 -- डुमरी। वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में एक त्वरित टीम गठित कर ग्राम करमाटांड़ में संचालित अवैध आरा मिल पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी में आरा मिल उपकरण के साथ लगभग 50 हजार रुपये के मूल्य की विभिन्न प्रजाति की बोटा लकड़ी जब्त किया गया। अवैध आरा मिल संचालक पर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत वन वाद दायर की कार्रवाई की गई। इस दौरान विशाल तुरी (पिता रामा तुरी) ग्राम पेंक थाना पेंक जिला बोकारो और नागेश्वर महतो (पिता सोना महतो) ग्राम चटकरी थाना विष्णुगढ़ को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के बाद अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही उपयोग में लाये जा रही सामग्रियों को जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया। छापेमारी दल में वन क्षेत्र पदाधिकारी डुमरी, वनप...