जामताड़ा, जनवरी 31 -- करमाटांड़ में सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिपुरारी साह का विदाई सह सम्मान समारोह करमाटांड़, प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय झुमका देवी, करमाटांड़ में सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिपुरारी साह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जबकि शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करमाटांड़ अंचल इकाई के अध्यक्ष सुधीर दास ने की। समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ सर्किल मरांडी ने कहा कि शिक्षक त्रिपुरारी साह ने अपने सेवा काल में विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया। वक्ताओं ने उनके मधुर स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा अवधि के दौरान सभी दायित्वों का समर्पित भाव से निर्वहन किया। साथ ही यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.