जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- करमाटांड़ में धूमधाम से हुई मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ के गणपत चौक बाजार और सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। विसर्जन को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें पूजा समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए। यह जुलूस गणपत चौक से आरंभ होकर काली मंदिर, रेलफाटक, सुबह चौक बाजार होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर एवं बजरंगबली मंदिर तक पहुंचा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन सुखल पोखरा में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुलाल-अबीर उड़ाते हुए आतिशबाजी की और नाचते-गाते हुए मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। वहीं विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला का आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.