जामताड़ा, जनवरी 8 -- करमाटांड़: दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से पिस्टल के बल पर लूट, हवाई फायरिंग से दहशत करमाटांड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे एसबीआई सीएसपी संचालक नारायण पंडित से पिस्टल के बल पर 15 से 20 हजार रुपये एवं मोबाइल फोन लूट ली। इस घटना के बाद जब आसपास के ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद तीनों अपराधी एक ही बाइक पर सवार होकर कुरूवा की ओर फरार हो गया। इस वारदात की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। इधर पीड़ित सीएसपी संचालक नारायण पंडित के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले तीन नाकाबपोश अपराधी ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार था। उन्होने बताया कि बैंक से...